शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आगाज़; महापौर ने किया उद्घाटन

दुर्ग। शहर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में सोमवार से सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का भव्य शुभारंभ हुआ। 18 से 24 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “लैंगिक समानता के राजदूत के रूप में संकाय सदस्यों का उन्नयन” रखा गया है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दुर्ग नगर निगम की महापौर अल्का बाघमार रहीं। उन्होंने विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनभागीदारी अध्यक्ष प्रीति साहू भी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विषय की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज में लैंगिक समानता के सच्चे वाहक बन सकते हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

पुस्तक विमोचन और पद्मश्री फूलबासन बाई का सम्मान

उद्घाटन सत्र के दौरान एक विशेष उपलब्धि के रूप में कार्यक्रम संयोजक डॉ. रेशमा लाकेश द्वारा लिखित पुस्तक “तनाव प्रबंधन” का विमोचन अतिथियों के कर-कमलों द्वारा किया गया। इसके साथ ही, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक और प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री फूलबासन बाई यादव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। सात दिनों तक चलने वाले इस बौद्धिक विमर्श में विभिन्न सत्रों के माध्यम से लैंगिक संवेदीकरण पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *