रायपुर में आज सीएम विष्णुदेव साय का व्यस्त कार्यक्रम, होली मिलन समारोह में कई स्थानों पर होंगे शामिल

रायपुर : होली के त्योहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित कई होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर के बाद शुरू होने वाला उनका दौरा शाम तक अलग-अलग स्थानों पर जारी रहेगा, जहां वे आम नागरिकों, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर होली का उत्सव मनाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद सिविल लाइन स्थित अपने निवास से रवाना होंगे और सबसे पहले मोतीबाग स्थित रायपुर प्रेस क्लब पहुंचेंगे। यहां आयोजित होली मिलन समारोह में वे पत्रकारों और शहर के गणमान्य लोगों से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं देंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री धरसींवा क्षेत्र के आमासिवनी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ होली मिलन समारोह में भाग लेंगे और लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करेंगे।

शाम के समय उनका अगला कार्यक्रम न्यू शांति नगर इलाके में होगा। जगदीश होटल के पास आयोजित इस समारोह में वे लोगों के बीच पहुंचकर होली के रंगों और उत्साह में शामिल होंगे।

दिनभर के इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम को वापस सिविल लाइन स्थित अपने निवास लौटेंगे। राजधानी में होली के अवसर पर आयोजित इन समारोहों को लेकर नागरिकों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *