फीम की खेती को लेकर विपक्ष मुखर

  • जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) अध्यक्ष, दुर्ग शहर अध्यक्ष,भिलाई नगर अध्यक्ष रहे मौजूद
  • अफीम की खेती पर गर्म हुआ विधानसभा

दुर्ग.09 मार्च। छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती का मामला गरमाने लगा है।इस मामले को लेकर विपक्ष मुखर हो गया है।भाजपा नेता का नाम सामने आने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी भाजपा सरकार को घेरते नजर आ रही है।

पिछले दिनों समोदा में अन्य खेती के बीच करोड़ों रुपए के अफीम की खेती किए जाने का खुलासा हुआ जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है।जिसके आरोप में विनायक ताम्रकार सहित अन्य लोगों को पकड़ा भी गया जिसमें मुख्य रुप से शामिल विनायक ताम्रकार भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी है हालांकि मामले के खुलासे के बाद पार्टी ने उसे निष्कासित भी कर दिया है।

इसी मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर, ग्रामीण के तीनों अध्यक्षों ने अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में सोमवार को दुर्ग राजीव भवन (कांग्रेस भवन) में एक पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि,इतने बड़े पैमाने पर समोदा में अफीम की खेती हो रही थी और शासन प्रशासन को भनक तक नहीं लगी.इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि,छत्तीसगढ़ में पहली बार इतने बड़े पैमाने में अफीम की खेती की जा रही थी.और सवाल ये कि,आखिर इसकी खपत कहां और किस तरह हो रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि ,जब हम ग्रामीणों से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि,अभी कुछ दिनों पूर्व इसी खेत से एक बड़ा कंटेनर भी निकलते हुए देखा है.

बता दे,कांग्रेस इस मामले को नेशनल इंटरनेशनल स्तर पर देख रही है.उनका कहना है कि,इतनी मात्रा में अफीम (चिट्टा) की पैदावार करना मतलब इस मामले में बड़े लोगों का  शह मिला है तभी तो विनायक ताम्रकार इतनी मात्रा में अफीम (चिट्टा) की पैदावार कर रहा था.यह जाँच का विषय है.अगर सही तरीके से निष्पक्ष होकर जाँच की जाये तो बहुत बड़ा खुलासा हो सकता है।इसके अलावा और भी कई अन्य सवाल कांग्रेसियों ने मीडिया के समक्ष रखी.। आपको बता दे,इसी मामले को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में अफीम की खेती पर हंगामा हुआ. विपक्ष ने इस मुद्दे को जमकर उछाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *