दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में छात्राओं को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न शैक्षणिक अवसरों से अवगत कराने हेतु ‘पाठ्यक्रम जागरूकता एवं प्रचार संगोष्ठी’ का सफल आयोजन किया गया।

इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, रायपुर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. गौड़ा राजेन्द्र थे। उन्होंने अपने संबोधन में आधुनिक शिक्षा प्रणाली में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. राजेन्द्र ने छात्राओं को जानकारी दी कि इग्नू के माध्यम से वे नियमित पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रुचि के अन्य सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स भी कर सकती हैं, जो उनके भविष्य के करियर में सहायक होंगे।

सत्र के दौरान उन्होंने इग्नू द्वारा संचालित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा तथा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, विद्यार्थियों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया और उपलब्ध संसाधनों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं एवं प्राध्यापक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।