Wheather Update : रहें सावधान, अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। मानसूनी हवाओं के सक्रिय होते ही राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटे बेहद अहम बताए हैं और भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान:

ऑरेंज अलर्ट (बहुत भारी बारिश की चेतावनी)

  • जशपुर
  • सुरजपुर
  • बलरामपुर

इन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जलभराव और निचले क्षेत्रों में पानी जमा होने की स्थिति बन सकती है।

येलो अलर्ट (भारी बारिश की चेतावनी):-

  • सरगुजा
  • रायगढ़
  • सरंगढ़-भिलाईगढ़
  • सक्ति
  • कोरबा
  • जांजगीर-चांपा
  • गरियाबंद
  • महासमुंद

इन जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा संभावित है। नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगले 48 घंटे का पूर्वानुमान:

ऑरेंज अलर्ट:

  • कोरिया
  • महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
  • सुरजपुर

इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ वज्रपात और आंधी की भी संभावना है।

येलो अलर्ट:

  • सरगुजा
  • जशपुर
  • बलरामपुर
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
  • कोरबा

यहां भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

क्या करेंक्या करें:

बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क रहें।

प्रशासन की चेतावनियों और सलाह का पालन करें।

बिजली गिरने की संभावना के चलते खुले स्थानों से दूर रहें।

अपना जिला और मौसम से जुड़ी जानकारी के लिए मौसम विभाग की वेबसाइट या स्थानीय प्रशासन के निर्देशों पर नज़र रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *