भिलाई/चिखली : छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले के चिखली क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान ‘एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ (S R Hospital and Research Centre) में मंगलवार को एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुप्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. विश्वामित्र दयाल जी के आगमन और उनके स्वागत के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

डॉ. दयाल के अस्पताल पहुँचने पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से ॐ नमः शिवाय जी और पाण्डेय जी उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. दयाल की विशेषज्ञता और उनके अनुभव से अस्पताल को मिलने वाले लाभ पर चर्चा की।

इस अवसर पर नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट लीलावती वर्मा, डॉ. अश्वनी शुक्ला और एचआर असिस्टेंट (HR Assistant) सीमा शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अस्पताल के विभिन्न शैक्षणिक और चिकित्सा विभागों का प्रतिनिधित्व करते हुए नेत्र विभाग से चंद्राकर जी, पैरामेडिकल एवं फार्मेसी कॉलेज विभाग से अरविंद कुमार जी और प्रियेश मिश्रा ने डॉ. दयाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

संस्थान के प्रबंधन ने विश्वास जताया कि डॉ. विश्वामित्र दयाल जैसे अनुभवी प्लास्टिक सर्जन के जुड़ने से क्षेत्र के मरीजों को अब जटिल सर्जरी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें चिखली में ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी स्टॉफ और सहयोगियों ने डॉक्टर साहब के सफल कार्यकाल की कामना की।