निषादराज जयन्ती पर भव्य मां गंगा आरती 23 मार्च को

गाजीपुर। निषाद जयन्ती के अवसर पर गंगा समग्र के तत्वाधान में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गंगा संयोजक के जिला संयोजक कृपाशंकर राय ने बताया कि निषादराज जयन्ती के अवसर पर गंगा तट चीतनाथघाट पर 23 मार्च को सांय 6 बजे भव्य मां गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें मां गंगा के अविरल धारा निरन्तर प्रवाहित होती रही जिसके स्वच्छता व निर्मलता को बनाये रखने के लिए गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। जिससे आमजन के बीच गंगा के स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें। इसकी तैयारी को लेकर गंगा समग्र के आरती प्रमुख ने बताया कि गंगा आरती का कार्यक्रम नगर के प्राचीन चीतनाथ घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है|

 जिसमे गंगा समग्र के संगठन मंत्री संजय जी व निषादराज रवि चौधरी, स्वामी निश्चिलानन्देश्वर, गंगा संमग्र दक्षिण बिहार के सह संयोजक कुंवर शिवांग विजय सिंह डुमरांव शामिल होगे। यह कार्यक्रम में निषादराज व माननीयो को सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *