- आग बुझाने पन्द्रह से अधिक गाड़ियों की पानी का किया गया इस्तेमाल
दुर्ग। शहर के इंदिरा मार्केट में रविवार की रात को भीषण आग लग गई। जूते चप्पल की दुकान में लगी । सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अज्ञात है। शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है ।

इंदिरा मार्केट के जूता चप्पल की दुकान में रात 10 बजे के आसपास अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची । आग से तीन और दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया था । मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने देखा कि दुकान में भीषण आग लगी हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल दुकान का शटर खोल कर पानी डालकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया । आग पर काबू पाने में करीबन 4 से पांच घंटे का समय लगा। आग बुझाने पन्द्रह से अधिक गाड़ियों की पानी का इस्तेमाल किया गया।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। इस भीषण आग को काबू पाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम में सहायक फायर प्रभारी प्रवीण बारा, सहायक स्टेशन प्रभारी संतोष पाण्डेय, अग्निशमन दल प्रभारी धनु यादव, केशव यादव, घनश्याम यादव, अग्निशमन कर्मचारी संतोष मडरिया, राजूलाल, कुलेश्वर, उमाशंकर, टीकेश्वर, कमलेश, पराग, नितिन रामटेक, रमेश, हरीश आदि की सराहनीय भूमिका रही। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि इंदिरा मार्केट में आग लगने की सूचना पर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद ही आग लगने का वास्तविक का:रण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटी है|