विधायक रिकेश दिल्ली में गडकरी से की मुलाकात

  • भिलाई को दो नए फ्लाईओवर और कुम्हारी टोल प्लाजा मुक्ति की रखी मांग

भिलाई नगर, 1 अप्रैल। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा भिलाई और आसपास के क्षेत्रों में यातायात की गंभीर समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को गति देना रहा।

विधायक सेन ने रायपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते दबाव को देखते हुए दो नए फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सुपेला थाना से नेहरू नगर और नेहरू नगर से बायपास तक फ्लाईओवर की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे शहरवासियों को रोजाना के ट्रैफिक जाम से स्थायी मुक्ति मिलेगी।

इसके साथ ही, उन्होंने स्थानीय जनता की बरसों पुरानी मांग को दोहराते हुए कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने का आग्रह किया। विधायक ने बताया कि इस टोल के कारण स्थानीय यात्रियों पर आर्थिक बोझ और समय की बर्बादी हो रही है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *