- पूजा-अर्चना करने सुबह से कतार में लगे श्रद्धांलु
- हनुमान चालीसा से गूंजा शहर
दुर्ग,भिलाई । शहर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया । दुर्ग,भिलाई सहित जिले सभी गांवों में श्री संकट मोचन वीर हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम किए गए । गुरुवार को सुबह से दर्शन के लिए मंदिरों के बाहर श्रद्धांलुओं की भीड़ लगी ।
इसके अलावा शहर में जगह-जगह भंडारा का आयोजन भी किया गया । कई जगह सुबह से प्रसाद बांटे गए । भिलाई के सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन देखने को मिली लोग सुबह से ही दर्शन के लिए पहुंचते रहे हैं।


इसके अलावा भिलाई शहर में एक अच्छी तस्वीर देखने को मिली मुस्लिम युवाओं ने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सुपेला घड़ी चौक पर शरबत और खिचड़ी का वितरण कर हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया।.
इधर ,दुर्ग के लंगूरवीर मंदिर,पंचमुखी हनुमान मन्दिर सहित शहर और गाँव के मन्दिरों में हनुमान चालीसा ,हवन,भंडारा का आयोजन किया गया.


आपको बता दे,दुर्ग के शनिचरी बाजार में स्थित लंगूरवीर मंदिर में में सुबह से कई आयोजन किया गए । मंदिर में सुबह 9:00 अभिषेक किया गया। 12:00 बजे श्रृंगार और 1 बजे हवन किया गया। फिर भव्य स्तर पर भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।