बाबू जगजीवन राम की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प

गाजीपुर | 5 अप्रैल भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक बाबू जगजीवन राम जी की जयंती रविवार को जनपद में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। जयंती कार्यक्रम के पश्चात आरटीआई के नवनियुक्त चेयरमैन श्री विभूति राम का भव्य स्वागत भी किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित और शोषित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की नीतियां सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों के विपरीत कार्य कर रही हैं, जिससे उनके आदर्शों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।

शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि बाबू जी का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज में बराबरी और अधिकार की लड़ाई लड़ी, लेकिन आज देश में बढ़ती असमानता और बेरोजगारी उनके सपनों को ठेस पहुंचा रही है। वक्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बाबू जी के संघर्षों को याद करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बनाए जा रहे दबाव पर चिंता व्यक्त की।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, मंसूर जैदी, सतीश उपाध्याय, राशिद भाई, रईस अहमद, विभूति राम, अखिलेश यादव, आलोक यादव, चंद्रशेखर आर्य, आरती आर्य, सत्येंद्र यादव, प्रकाश राय, सतिंदर यादव, राजेश उपाध्याय, दिनेश तिवारी, दिनेश सिंहा, प्रदीप कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा और राहुल मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *