दुर्ग, 06 अप्रैल। दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणामों ने इस बार सबको चौंका दिया है। सत्ता परिवर्तन की लहर में नए नेतृत्व ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के बेहद कड़े मुकाबले में रमेश कुमार शर्मा ने निवर्तमान (पूर्व) अध्यक्ष कु. नीता जैन को 268 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत हासिल की है। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही न्यायालय परिसर “रमेश शर्मा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
रमेश शर्मा को कुल 604 वोट मिले, जबकि पूर्व अध्यक्ष कु. नीता जैन 336 वोटों पर सिमट गईं। इस बड़ी जीत ने संघ में रमेश शर्मा के प्रति अधिवक्ताओं के अटूट विश्वास को साबित किया है।

सचिव पद पर रविशंकर सिंह ने इतिहास रच दिया है। वे लगातार पांचवीं बार निर्वाचित होकर रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। उन्हें कुल 636 वोट मिले।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत जोशी ने तीसरी बार जीत दर्ज की। उन्हें 536 वोट प्राप्त हुए, जो उनके कार्य के प्रति अधिवक्ताओं की संतुष्टि को दर्शाता है।
महिला आरक्षित पदों पर भी उम्मीदवारों ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। सह सचिव (महिला) पद पर कुमारी संध्या (716 वोट) और सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (महिला) पद पर कु. दशोदा (759 वोट) ने पूरे चुनाव में सबसे अधिक मत प्राप्त करने का गौरव हासिल किया।


देर रात परिणामों की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश शर्मा और सचिव रविशंकर सिंह को कंधों पर उठा लिया। आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ जीत का जश्न मनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ को लागू करवाने और युवा अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाओं के लिए संघर्ष करना होगा ।

प्रमुख पदों पर विजयी प्रत्याशी और उन्हें मिले मत
अध्यक्ष: रमेश कुमार शर्मा (604 वोट) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कु. नीता जैन (336 वोट) को बड़े अंतर से हराया।सचिव: रवि शंकर सिंह (636 वोट) विजयी रहे। उन्होंने विजय कुमार चौधरी (469 वोट) को मात दी।
वरिष्ट उपाध्यक्ष
प्रशांत कुमार जोशी (536 वोट) निर्वाचित हुए।कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला): श्रीमती पूजा मोगरी (492 वोट) ने जीत दर्ज की।सह सचिव (सामान्य): राकेश यदु (661 वोट) विजयी रहे।
सह सचिव (महिला)
कुमारी संध्या (716 वोट) को सर्वाधिक मत मिले।कोषाध्यक्ष: साकेत आर. मिश्रा (529 वोट) ने जीत हासिल की।ग्रंथालय सचिव: ज्ञान प्रकाश तिवारी (586 वोट) निर्वाचित हुए।
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव
रविशंकर मानिकपुरी (703 वोट) ने गुरमीत सिंह भोगल (682 वोट) को कड़े मुकाबले में हराया।सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (महिला): कु. दशोदा (759 वोट) विजयी रहीं।
कार्यकारिणी में इनका दबदबा
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निखिल महलवार, अमर जैन, राजेश नायक, केशव वर्मा और रविश सिंह राजपूत ने जीत दर्ज की। महिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर अनामिका गुहा और गायत्री उपाध्याय चुनी गईं।
उत्साह का माहौल
परिणाम घोषित होते ही न्यायालय परिसर में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने आतिशबाजी कर और गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं के हित और न्यायालयीन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे ।