कोहका क्षेत्र को स्मृति नगर चौकी से स्थानांतरित कर वैशाली नगर थाना में विलय किए जाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

कोहका : कोहका  क्षेत्र वर्तमान में स्मृति नगर पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है, जो इस क्षेत्र से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं, वैशाली नगर थाना कोहका क्षेत्र से मात्र लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

ऐसी स्थिति में क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा आपातकालीन स्थिति में स्मृति नगर चौकी तक पहुंचने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दूरी अधिक होने के कारण समय की भी हानि होती है, जिससे जनसुविधा प्रभावित होती है।

शारदा गुप्ता ने मांग कि जनहित को ध्यान में रखते हुए कोहका क्षेत्र को स्मृति नगर चौकी से स्थानांतरित कर निकटतम वैशाली नगर थाना में विलय कि जाय, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं सुगम पुलिस सेवाएं प्राप्त हो सकें।

जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से निशुपांडे कन्हैया सोनी बृजमोहन उपाध्याय बंटी नाहर  विनोद उपाध्याय अखिलेश वर्मा जेपी घनघोरकर  संतोष जयसवाल गुरनाम सिंह  महेश वर्मा ओमप्रकाश यादव राजू सुभाष शर्मा  रमेश देशमुख नेहरू साहू तुषार देवांगन निर्मल भारती छोटू पासवान  हरीशचंद्र भारती शक्ति सिंह, टिंकू संजय दुबे, संजय साहू,  गिरीश दिलीप दामले, नरेश संतोष सोनी अनिल सिंह पीसी प्रसाद योगेश यदु मूकेश अजय प्रसाद अफजल अहमद सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *