ज्वेलरी शॉप में ठगी, नकली अंगूठी देकर मंगलसूत्र लेकर फरार हुए ठग

बलरामपुर । जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक के पास एक ज्वेलरी शॉप में ठगी की बड़ी वारदात सामने आई है। ठगों ने सुनियोजित तरीके से दुकान संचालक को झांसे में लेकर नकली सोने की अंगूठी के बदले असली सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने ज्वेलरी शॉप में आकर पीतल की बनी नकली अंगूठी को सोने की बताकर दिखाया और बदले में मंगलसूत्र ले लिया। कुछ देर बाद जब दुकान संचालक को शक हुआ, तो उन्होंने वस्तु की जांच कराई, जिसमें ठगी की पुष्टि हुई।

घटना का अंदेशा होते ही पीड़ित व्यापारी ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *