दुर्ग /धौरपुर/सरगुजा। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) धौरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई खामियां पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने की कड़ी चेतावनी दी।
लैब में अव्यवस्था पर भड़के अधिकारी
डॉ. शुक्ला ने जब अस्पताल की लैब (प्रयोगशाला) का मुआयना किया, तो वहां भारी अव्यवस्था देखने को मिली। इस पर उन्होंने लैब प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाओं के उचित रख-रखाव और स्टॉक प्रबंधन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

गर्मी को देखते हुए कूलर और साफ-सफाई पर जोर
बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए संयुक्त संचालक ने अस्पताल के वार्डों में मरीजों के लिए तत्काल कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जीवन दीप समिति के सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अवकाश के दिनों में भी दो पालियों (शिफ्ट) में सफाई कराई जाए, ताकि परिसर और वार्ड पूरी तरह स्वच्छ रहें।
योजनाओं का हो व्यापक प्रचार-प्रसार
डॉ. शुक्ला ने स्वास्थ्य केंद्र में बैनर और पोस्टरों की कमी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों और शासन की योजनाओं की जानकारी दीवारों पर चस्पा की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक आम जनमानस को योजनाओं की जानकारी नहीं होगी, वे इसका लाभ कैसे उठा पाएंगे।
उपस्थिति पंजी में मिली खामियां
निरीक्षण के दौरान डॉ. शुक्ला ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी (अटेंडेंस रजिस्टर) का भी गहराई से अवलोकन किया। अवलोकन में पाया गया कि कुछ कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं थे और पंजी में संधारण को लेकर लापरवाही बरती गई थी। संयुक्त संचालक ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी को समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने और अनुपस्थित कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उक्त निरिक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया अवलोकन में पाया गया जिसमें अनुज एक्का, 01 दिवस, प्रकाश कुमार 01 दिवस, डॉ बेबी प्रज्ञा ओझा, चिकित्सा अधिकारी, 02 दिवस श्रीमती गोराती टोप्पो, स्टाफ नर्स 05 दिन, अतीसू टोप्पो, 01 दिन, रोशीनी सिंह 01 दिवस, श्री रूपन राम 03 दिन, श्री अशोक कुमार एक्का 01 दिन, श्री पी.आर. बंजारे 01 दिवस, श्री अजय सिंह 02 दिवस, के द्वारा बिना सुचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है साथ ही अनुपस्थि पाये गये कर्मचारी का उक्त दिवस के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है साथ ही खण्ड चिकित्सा अधिकारी – धौरपुर जिला-सरगुजा छ.ग. को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धौरपुर में रजिस्टर का संधारण, लैब की व्यवस्था, सामु० स्वा० केन्द्र के संचालन हेतु गाईडलाईन का सही स्तर से पालन नही किये जाने के कारण नोटिस जारी किया गया है तथा अनुपस्थित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं होने कि स्थिति में संबंधित कर्मचारी की सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत् नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। है।
प्राप्त शिकायत के आधार पर संज्ञान लिया गया जिसपर कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी घौरपुर के स्थापना शाखा के लिपिक द्वारा यह जानकारी दी गयी कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धौरपुर अन्तर्गत पदस्थ कर्मचारी जो अन्यत्र संलग्न होकर कार्य कर रहें है ऐसे कुल 09 कर्मचारियों के द्वारा आज दिनांक तक उपस्थिति नहीं दी गयी है जिस हेतु उपस्थिति नही होने की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों का माह अप्रेल का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।