दुर्ग/चिखली। छत्तीसगढ़ स्टेट यूनिट टीम AIMLTA (ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन) द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बायोमेडिकल लेबोरेटरी साइंस दिवस (IFBLS Day) उत्साहपूर्वक मनाया गया। 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा में लैब तकनीशियनों के योगदान और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

दिग्गज अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया लैब एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष महबूब सर शामिल हुए। उनके साथ एआईएमएलटीए (AIMLTA) के प्रदेश सचिव एबिसन वर्गीस, बायोकेमिस्ट्री स्टेट वाइस प्रेसिडेंट सुरेश सर, अंतरराष्ट्रीय वैद्य अध्यक्ष गणेश पांडे और पैथोलॉजी विभाग से संजय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अस्पताल और कॉलेज प्रबंधन का मिला सहयोग
समारोह में अस्पताल अधीक्षक डॉ दिव्य निधि शर्मा और नर्सिंग अधीक्षक लीलावती वर्मा ने बायोमेडिकल लैब प्रोफेशनल्स के महत्व को रेखांकित किया। कॉलेज प्रोफेसर एस.के. गुप्ता, सुनीता मैम और आशा मैम ने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आ रहे नए तकनीकी बदलावों की जानकारी दी।
पैरामेडिकल विभाग की सक्रिय भागीदारी
पैरामेडिकल विभाग से अरविंद कुमार खरवार और उनकी टीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी बीमारी के सही इलाज के लिए सटीक लैब रिपोर्ट पहली सीढ़ी होती है, इसलिए लैब प्रोफेशनल्स का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी भरा है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के साथ एस आर हॉस्पिटल की टीम ने वार्डों में पहुंचे और भर्ती मरीजों से मुलाकात कर हालचाल पूछा।