सीएम का टुडे शेड्यूल: महिला पदयात्रा के बाद जनसभा, फिर अकलतरा-बिलासपुर में कार्यक्रम

रायपुर, 20 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री का सोमवार का पूरा दिन कई अहम राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों से भरा रहेगा। राजधानी रायपुर से शुरू होकर उनका दौरा बिलासपुर और जांजगीर-चांपा तक जाएगा, जहां वे विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर 4:00 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे 4:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित जन-आक्रोश महिला पदयात्रा में हिस्सा लेंगे, जो इंडोर स्टेडियम से नेताजी सुभाष स्टेडियम तक निकाली जाएगी।

इसके बाद शाम 5:30 बजे वे नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित जन-आक्रोश महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 5:35 बजे वे वापस रवाना होकर 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

शाम 6:50 बजे वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे और 7:00 बजे स्टेट प्लेन से बिलासपुर के लिए उड़ान भरेंगे। 7:20 बजे बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट, बिलासपुर पहुंचने के बाद वे सीधे अकलतरा (जांजगीर-चांपा) स्थित आनंदम निधिवन रिसॉर्ट के लिए रवाना होंगे।

रात 8:10 बजे वे रिसॉर्ट में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद 8:50 बजे बिलासपुर के लिए वापसी करेंगे। 9:35 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर 9:40 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

रात 10:00 बजे रायपुर आगमन के बाद मुख्यमंत्री 10:25 बजे अपने निवास पहुंचकर दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम का समापन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *