फोरलेन सड़क निर्माण को गति, निगम का अतिक्रमण हटाने अभियान शुरू

दुर्ग, 24 अप्रैल।शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर पालिक निगम दुर्ग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जेल तिराहा से पुलगांव रोड होते हुए मिनी माता चौक तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण को गति देने के लिए अतिक्रमण हटाने की मुहिम प्रारंभ कर दी गई है।

निगम द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत न केवल चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा, बल्कि सड़क के दोनों ओर सुदृढ़ ड्रेनेज सिस्टम भी विकसित होगा। करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना में मार्ग में आने वाले सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाना अनिवार्य है।

112 से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस

निगम प्रशासन ने पूर्व में सर्वे कर अतिक्रमणों का चिन्हांकन पूर्ण कर लिया था। इसके आधार पर अब तक 112 से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिनमें उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

मैदान में उतरा अतिक्रमण दस्ता

शुक्रवार को निगम के अतिक्रमण दस्ता ने पुलगांव चौक के आसपास कार्रवाई करते हुए नालियों पर किए गए पक्के निर्माण हटाए। कार्रवाई के दौरान निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

विशेष टीम गठित, सख्त रुख

निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

सहायक अभियंता गिरीश दीवान को टीम प्रभारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, उप अभियंता विनोद मांझी, तोड़ूदस्ता प्रभारी ईश्वर वर्मा, परमेश्वर कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

नागरिकों से सहयोग की अपील

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *