दुर्ग जिले में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: चाट-गुपचुप से लेकर डेयरी और होटलों में सघन जांच, मैंगो जूस में रंग मिलाने की शिकायत

दुर्ग। सावधान अगर आप गर्मी के मौसम बाज़ार के ठेले खोमचे से अगर जूस पीते हैं तो क्योंकि इन दिनों जूस को गाढ़ा बनाने के लिए केमिकल वाले रंग के उपयोग किए जाने की शिकायतें सामने आ रही है।

और इसी बढ़ती हुई शिकायतों को देखते हुए दुर्ग जिले के औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को पूरे जिले में व्यापक जांच अभियान चलाया। खाद्य विभाग की अलग-अलग टीमो ने शहर के प्रमुख चाट, गुपचुप सेंटर्स और गन्ना रस की दुकानों सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर दबिश दी।

इन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई

जांच अभियान के दौरान टीम ने सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस सेंटर, आईसक्रीम पार्लर, डेयरी प्रोडक्ट विक्रेता, मिठाई दुकान, होटल और रेस्टोरेंट की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही टीम केक एवं बेकरी यूनिट्स, मिड-डे-मील सेंटर्स, हॉस्पिटल कैंटीन और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट भी पहुंची। सड़कों के किनारे बिकने वाले आईस गोला, आईस कैंडी और पेप्सी विक्रेताओं के साथ-साथ फल व सब्जी दुकानों की भी सघन चेकिंग की गई।

 निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर स्वच्छता और गुणवत्ता में भारी अनियमितता पाई गई, जिस पर टीम ने तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। साथ ही अधिकारियों ने कहा कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें, टीम ने जब मौके पर निरीक्षण किया तो दुर्ग के पाण्डे जूस कार्नर, इंदिरा मार्केट, देवांगन जूस कार्नर, अग्रसेन चौक में मैन्गो जूस में रंग मिलाया जा रहा था। रंग को मौके पर नष्ट कराया गया एवं भविष्य में रंग का प्रयोग करने, खराब एवं सड़े फलों का प्रयोग करने एवं नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की समझाइश दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *