CG Board Result 2026: आज आएंगे 10वीं-12वीं के परिणाम, भाटापारा के हजारों विद्यार्थियों की नजरें टिकीं

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने की खबर से विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, भाटापारा ब्लॉक से इस वर्ष कक्षा 10वीं में 1866 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिलाई थी, वहीं कक्षा 12वीं में 2925 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इस तरह कुल 4791 परीक्षार्थियों को आज अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। स्कूलों में भी रिजल्ट को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

भाटापारा सहित पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों की नजर आज बोर्ड परिणाम पर टिकी हुई है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के नाम सामने आने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *