गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस विभाग के भीतर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जिले में नई तबादला सूची जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल का माहौल देखने को मिल रहा है।
जारी सूची के अनुसार कुल 14 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें अलग-अलग रैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इनमें 5 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक (SI), 1 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 2 प्रधान आरक्षक और 4 आरक्षक को नई तैनाती दी गई है।
यह आदेश जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलाड़ी द्वारा जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
नए तबादलों के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को जल्द ही उनकी नई जिम्मेदारियों के स्थान पर कार्यभार संभालना होगा।
