रायपुर, 08 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर आज रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री 9 मई को पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय शाम 6 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से Swami Vivekananda Airport के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे शाम 7 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-801 से Kolkata रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री का कोलकाता पहुंचने का समय रात 8:35 बजे तय किया गया है। वहां Netaji Subhash Chandra Bose International Airport पर आगमन के बाद वे राज्य सरकार द्वारा निर्धारित होटल अथवा स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
बताया जा रहा है कि 9 मई को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के साथ मुख्यमंत्री साय विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में यह समारोह राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।