गुजरात: सोमनाथ मंदिर में सोमवार को ऐतिहासिक कुंभाभिषेक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया। यह आयोजन मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के तहत किया गया।
समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी सहित ट्रस्टियों, संतों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। यह आयोजन 1951 में डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण उद्घाटन की ऐतिहासिक स्मृति से भी जुड़ा हुआ है।
रोड शो और पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ पहुंचने से पहले रोड शो किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में देशभर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
मंदिर में प्रधानमंत्री ने जलाभिषेक, महापूजा और ध्वज पूजा जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विशेष कुंभाभिषेक अनुष्ठान
कुंभाभिषेक समारोह में देश के 11 तीर्थ स्थलों से लाए गए पवित्र जल का उपयोग किया गया। इस अनुष्ठान के लिए 1,860 किलोग्राम वजनी विशेष पात्र को 90 मीटर लंबी क्रेन की मदद से मंदिर शिखर तक पहुंचाया गया। इसे मंदिर के शीर्ष पर किया गया पहला ऐसा ऐतिहासिक आयोजन बताया गया।
पूरे कार्यक्र