छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात, धरमलाल कौशिक का मोबाइल बाइक सवार ने छीना

रायपुर, 18 मई 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह बड़ी लूट की घटना सामने आई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट का शिकार हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:15 बजे धरमलाल कौशिक घर से टहलने निकले थे, तभी बाइक सवार एक युवक ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गया। घटना के समय वे अकेले थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही मोबाइल लूट की घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पहले पंडरी इलाके में भी युवक पर हमला कर मोबाइल लूटने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार हो रही वारदातों ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *