BYD Sealion 6 SUV भारत में फिर दिखी टेस्टिंग के दौरान, लॉन्च को लेकर बढ़ी चर्चा

ऑटो डेस्क। चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी BYD (Build Your Dreams) की नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV Sealion 6 एक बार फिर भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। इससे पहले भी इस मॉडल को फरवरी 2026 में परीक्षण के दौरान स्पॉट किया गया था, जिसके बाद इसके भारतीय लॉन्च को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

ताजा टेस्टिंग मॉडल के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी इस SUV को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च कर सकती है और यह सीधे तौर पर टोयोटा और मारुति जैसी कंपनियों की आगामी हाइब्रिड योजनाओं को चुनौती दे सकती है।

डिजाइन और लुक
BYD Sealion 6 कंपनी की ‘Ocean Aesthetics’ डिजाइन भाषा पर आधारित है। इसका फ्रंट डिजाइन शार्प और मॉडर्न है, जिसमें अलग-अलग LED हेडलाइट्स, कर्व्ड बोनट और बड़े एयर वेंट्स दिए गए हैं। SUV में 19-इंच अलॉय व्हील्स, ढलती हुई रूफलाइन, रियर वाइपर, स्पॉइलर और कनेक्टेड LED टेललाइट्स देखने को मिलते हैं।

फीचर्स से भरपूर केबिन
इस SUV में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 15.6-इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 10-स्पीकर Infinity साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें भी मिलती हैं।

सुरक्षा के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
BYD Sealion 6 में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक दी गई है। यह SUV 18.3kWh और 26.6kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है और लगभग 336hp तक की पावर जनरेट कर सकती है।

कंपनी के अनुसार, बड़ा बैटरी पैक केवल इलेक्ट्रिक मोड पर लगभग 140 किमी की रेंज देता है, जबकि फुल टैंक और चार्ज पर यह SUV 1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकती है। यह 18kW DC फास्ट चार्जिंग और V2L (Vehicle-to-Load) फंक्शन को भी सपोर्ट करती है।

भारत में इस SUV की लॉन्चिंग को लेकर ऑटो सेक्टर में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *