आर्य नगर सामूहिक आत्महत्या कांड

  • पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं महापौर
  • अधिकारियों को दिए तत्काल सहायता के निर्देश

दुर्ग। 23 मई 2026। शहर के आर्य नगर में हुई हृदयविदारक सामूहिक आत्महत्या की घटना के बाद नगर पालिक निगम की महापौर अलका बाघमार शनिवार को मिलने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

पूरे समाज को झकझोर देने वाली घटना

महापौर अलका बाघमार ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक ही परिवार के सदस्यों द्वारा ऐसा आत्मघाती कदम उठाना अत्यंत पीड़ादायक है। इस घटना ने पूरे शहर और समाज को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रशासनिक सहायता के दिए निर्देश

निरीक्षण और मुलाकात के दौरान महापौर के साथ नगर निगम के एमआईसी (मेयर-इन-काउंसिल) सदस्य भी मौजूद रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महापौर ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को इस संकट की घड़ी में शासन और प्रशासन की ओर से मिलने वाली सभी आवश्यक सहायता व सरकारी लाभ तत्काल और बिना किसी देरी के उपलब्ध कराए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *