नई दिल्ली। Toyota अपनी लोकप्रिय SUV Toyota Fortuner की नई जेनरेशन को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस दमदार SUV का अपडेटेड मॉडल पेश कर सकती है, जिसमें डिजाइन, फीचर्स और इंजन के स्तर पर कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
नए लुक और एडवांस फीचर्स की उम्मीद
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि नई जनरेशन Fortuner में कॉस्मेटिक और मैकेनिकल दोनों तरह के बदलाव किए जाएंगे। SUV में नया फ्रंट बंपर, अपडेटेड ग्रिल, LED हेडलाइट्स, LED DRLs और नई टेललाइट्स दिए जा सकते हैं।
इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बेहतर ऑडियो सिस्टम और कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए जाने की संभावना है।
हाइब्रिड इंजन पर फोकस
रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Fortuner में हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिल सकता है। इससे SUV की माइलेज बेहतर होने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्प जारी रख सकती है।
कब होगी लॉन्च?
Toyota ने अभी नई जनरेशन Fortuner की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, माना जा रहा है कि इसे सबसे पहले ग्लोबल मार्केट में इस वित्त वर्ष के आखिर तक पेश किया जा सकता है।
भारत में भी होगी एंट्री?
भारत Toyota Kirloskar Motor के लिए एक अहम बाजार है और Fortuner कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में शामिल है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ग्लोबल लॉन्च के कुछ समय बाद नई जनरेशन Fortuner को भारतीय बाजार में भी उतारा जाएगा।