वॉशिंगटन | मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान ने अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला किया है। इस हमले में कई अमेरिकी सैनिक घायल बताए जा रहे हैं, जबकि अमेरिकी सैन्य उपकरणों को भी भारी नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और आत्मघाती ड्रोन ने कुवैत स्थित अमेरिकी एयर बेस को निशाना बनाया। हालांकि एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन उसके मलबे और विस्फोट के प्रभाव से बेस के अंदर नुकसान हुआ और सैनिक घायल हुए।
इस हमले में अमेरिकी वायुसेना के दो MQ-9 रीपर ड्रोन भी चपेट में आ गए, जिनमें से एक पूरी तरह नष्ट हो गया। इन ड्रोन की कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये प्रति यूनिट बताई जाती है, जिससे अमेरिका को बड़ा आर्थिक और रणनीतिक झटका लगा है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे “आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई” बताया है। ईरान का कहना है कि यह कदम अमेरिकी हमलों के जवाब में उठाया गया है।