iOS 27 Update: इन पुराने iPhone मॉडल्स को नहीं मिलेगा सपोर्ट, WWDC 2026 में हो सकता है बड़ा एलान

टेक्नोलॉजी डेस्क। एप्पल का सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 8 जून से शुरू होने जा रहा है, जिसमें कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स से पर्दा उठा सकती है। इस इवेंट में iOS 27, iPadOS 27, macOS 27 और watchOS 27 जैसे बड़े अपडेट्स पेश किए जाने की उम्मीद है।

हालांकि, इस बार कुछ पुराने iPhone यूजर्स के लिए निराश करने वाली खबर सामने आ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iOS 27 अपडेट कई पुराने iPhone मॉडलों के लिए जारी नहीं किया जाएगा।

इन iPhone मॉडल्स को नहीं मिलेगा iOS 27

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Instant Digital की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 27 केवल iPhone 12 सीरीज और उससे नए मॉडल्स के लिए ही उपलब्ध होगा।

अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max और iPhone SE (2nd Generation) को iOS 27 अपडेट नहीं मिलेगा।

वहीं, iOS 27 का सपोर्ट iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14, iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ iPhone SE (3rd Generation) को मिलने की संभावना है। हालांकि जिन डिवाइस को अपडेट नहीं मिलेगा, उन्हें कुछ समय तक iOS 26 के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रह सकते हैं।

iOS 27 में क्या हो सकता है नया?

रिपोर्ट्स के अनुसार, iOS 27 में एप्पल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) पर खास फोकस कर सकता है। इसमें Siri को और ज्यादा स्मार्ट बनाया जा सकता है, जो ChatGPT जैसी बातचीत करने में सक्षम होगी।

इसके अलावा Camera, Photos, Wallet और Shortcuts जैसे सिस्टम ऐप्स में भी AI आधारित नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जिससे iPhone यूजर्स का अनुभव और बेहतर होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *