भिलाई : छत्तीसगढ़ की राजनीति के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे का जन्मदिवस आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों तथा विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किए हैं।
अपने लंबे राजनीतिक जीवन में प्रेम प्रकाश पांडे ने जनसेवा, संगठन मजबूती तथा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके जन्मदिवस पर रिसाली DPS चौक हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की ,आम्रपाली वनांचल में भी भगवान राजाराम के दर्शन पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया सामाजिक कार्यक्रम अंतर्गत 2 गार्डन का उद्घाटन किया, तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
समर्थकों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज एवं राजनीति के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।