‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले हफ्ते में कमाए 36.85 करोड़ रुपये, बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है रफ्तार

मुंबई। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद अपना पहला सप्ताह सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 2.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले छठे दिन फिल्म की कमाई 2.90 करोड़ रुपये रही थी। पहले सप्ताह के अंत तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो इसके प्रति दर्शकों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने किया है, जिन्हें मनोरंजक और पारिवारिक फिल्मों के लिए जाना जाता है। एक बार फिर उन्होंने अपनी खास शैली से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की है।

फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की नई जोड़ी को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। वहीं मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से फिल्म में हास्य का तड़का लगाया है।

कॉमेडी, रोमांस और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म को सभी वर्गों के दर्शकों का समर्थन मिल रहा है। यही वजह है कि नए सप्ताह में प्रवेश करने के बाद भी फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई का आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *