भिलाई 14 जून: वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए विधायक रिकेश सेन ने एक बड़ी जनसुविधा की घोषणा की है। अब क्षेत्र के लोगों को रेलवे टिकट बुक कराने के लिए रेलवे स्टेशन जाने या लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। शांति नगर जीरो रोड स्थित विधायक कार्यालय में जल्द ही रेलवे का अधिकृत टिकट काउंटर शुरू होने जा रहा है, जहाँ यात्रियों को सीधे रेलवे की निर्धारित दरों पर ही टिकट उपलब्ध कराया जाएगा।
विधायक कार्यालय अब ‘नागरिक सुविधा केंद्र’आमतौर पर जनप्रतिनिधियों के कार्यालय केवल जनसुनवाई और जनसमस्याओं के निवारण तक ही सीमित रहते हैं। लेकिन विधायक रिकेश सेन की इस नई पहल से अब विधायक कार्यालय को एक आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
क्षेत्रीय स्तर पर ही अधिकृत टिकट मिलने से लोगों को रेलवे स्टेशन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और समय बचेगा। काउंटर पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या कमीशन के सीधे रेलवे की तय दरों पर टिकट मिलेगा। इस सीधी व्यवस्था से टिकट दलाली और अनधिकृत वसूली करने वाले बिचौलियों के नेटवर्क पर पूरी तरह लगाम लगेगी।
इस पहल से रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर होने वाली अनावश्यक भीड़ को कम करने में भी मदद मिलेगी।भविष्य के लिए बन सकता है एक नया मॉडल राजनीति से हटकर सीधे आम जनता की दैनिक जरूरतों से जुड़ी इस सुविधा को हर वर्ग के नागरिकों के लिए बेहद राहत भरा कदम माना जा रहा है।
जानकारों का कहना है कि यदि यह व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती है, तो भविष्य में अन्य सार्वजनिक सेवाओं (जैसे आधार, पैन या बिजली बिल भुगतान) को भी विधायक कार्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराने का एक नया प्रशासनिक मॉडल विकसित हो सकता है।