Good News: एलुमनी मीट में ताज़ा हुई पुरानी यादें, पत्रिका का हुआ विमोचन

कल्याण कॉलेज में एलुमनी मीट और विभिन्न शैक्षणिक आयोजन

भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इसमें पुरानी यादों का स्मरण किया गया। इस दौरान अतिथियों के हाथों पत्रिका का विमोचन किया गया। साथ ही टीचर्स के लिए बहुपयोगी पांडुलिपि का भी पदार्पण भी किया गया।

महाविद्यालय प्रथम तल स्थित हिंदी डिजिटल कक्ष में वनस्पति शास्त्र विभाग के द्वारा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह हुआ। आयोजन में अलग-अलग बैच के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा वार्षिक समाचार पत्रिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही साथ टीचिंग लर्निंग संसाधन का भी विमोचन अतिथियों के हाथों किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा, महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जे.के.तिवारी, डॉ.संगीता शर्मा व अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के मुखिया और वनस्पति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.गुणवंत चंद्रौल, सहायक प्राध्यापक प्रियंका साहू, मनमीता सिंह राजपूत, गुलेश्वरी साहू, अनिल कुमार खरे, कर्मचारी व अन्य की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *