विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान एवं सम्मान समारोह आयोजित

दुर्ग : विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में शहर की रेड ड्रॉप फ्रेंड क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा रक्तदान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमित शर्मा के करकमलों से ब्लु क्रास एंड ब्लु क्रिसेंट मूवमेंट्स छत्तीसगढ़ चेप्टर, दुर्ग को सम्मानित किया गया।

संस्था की नेशनल डायरेक्टर सरस्वती धानेश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की ओर से डिस्ट्रिक्ट कमांडर इंचार्ज तरनजीत सिंह सूरी, एग्जीक्यूटिव मेंबर कुणाल बैनर्जी एवं सीमा मेश्राम ने रक्तदान कर समाज को मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें डिप्टी डिवीजन कमांडर नीलम बैनर्जी, महिला वेलफेयर ऑफिसर ममता गोस्वामी, सुनीता मुरकुटे, समन्वयक अधिकारी राधिका देवांगन, कोऑर्डिनेटर अभिषेक शर्मा, करना गुप्ता, एडवोकेट मोनिका जी, सीमा मेश्राम सहित अन्य सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान कर मानव जीवन बचाने की अपील की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *