छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक, पांच दिनों में होंगी महत्वपूर्ण बैठकें

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के जुलाई 2026 मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का दशम सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विधानसभा की कुल पांच बैठकें होंगी, जिनमें विभिन्न शासकीय और वित्तीय विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जारी दिनदर्शिका के मुताबिक, 13 जुलाई (सोमवार) से 16 जुलाई (गुरुवार) तक प्रतिदिन प्रश्नोत्तर काल और शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। वहीं 17 जुलाई (शुक्रवार) को प्रश्नोत्तर एवं शासकीय कार्यों के साथ-साथ अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य भी लिए जाएंगे।

विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों सहित कई महत्वपूर्ण शासकीय विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे। सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए नवा रायपुर स्थित विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

मानसून सत्र को राज्य सरकार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों, विकास कार्यों और जनहित के विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। विपक्ष भी इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सदन में उठा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *