दिव्यागो का सेवा प्रकल्प है सक्षम-पंकज

गाजीपुर। सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम काशी प्रान्त की 5 जुलाई को स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर चीतनाथ घाट स्थित आर्य समाज मंदिर के सभागार में रविवार को सांयकाल मनाया गया। इस कार्यक्रम मंें शुभ कलश पर दीप प्रज्जवलन कर भारत माता व अष्टावक्र व सूरदास के चित्र पर जिला संघचालक जयप्रकाश व जिला प्रचारक प्रभात, शंकर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से  किया। इसके उदबोधन में प्रभात ने बताया कि सक्षम के माध्यम से दिव्यांग के सर्वागीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

 सक्षम परिवार पूरे भारत वर्ष मंे कार्यकर्ता है आज ही के दिन द्वितीय सर सघचालक सदाशिव राव गोलवरकर गुरू जी के परिकल्पना पर भईया जी जोशी ने 20 जून 2008 को इसकी स्थापना नागपुर मे की थी। जो निरंतर समाज में दिव्यांगो के प्रगति एवं विकास के लिए 18 वर्ष का सफर तय करते हुए असंख्य दिव्यागो को लाभान्वित हुए है। विगत कुंभ मेला प्रयागराज मे सक्षम के माध्यम से नेत्र कुम्भ के माध्यम से दृष्टि दिव्यांग को प्रशिक्षित नेत्र विशेषयज्ञो ने नेत्र का उपचार कर नई रोशनी देने का कार्य किया जो पूरे विश्व मे वल्र्ड रिकार्ड बनाया।

इसके साथ साथ दिव्यागता के विभिन्न आयामो पर विशेष कार्य किया गया। सक्षम के प्रान्तीय मुख्य वक्ता पंकज ने अपने संगठन के माध्यम से 7 प्रकोष्ठ के समस्त आयामो पर चर्चा की और दिव्यागो के सेवा प्रकल्प के रूप में विश्व की सबसे  बड़ा संगठन के रूप में स्थापित है, दिव्यांगता के सवार्गीण विकास पर प्रकाश डाला। वक्ताओ मंे संक्षम की प्रान्त महिला प्रमुख राधा सिंह आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

मुख्य वक्ता पंकज ने नये पदाधिकारियो की घोषणा की जिसमें जिलाध्यक्ष धनन्जय दूबे, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया उपाध्याय, जिला सचिव जयशंकर राय, जिला सह सचिव रूपेश सिंह के दायित्व ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक जयप्रकाश ने किया। इस अवसर पर कृपाशंकर राय, नितिन अग्रहरि, स्वपनिल राय, नीरज कुमार उर्फ मानू, संकटमोचन पुजारी अजनी, विजय नरायन राय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *