आलिया भट्ट ने हॉरर-थ्रिलर फिल्म पर लगाई मुहर, ‘अल्फा’ के बाद फिर करेंगी बड़ा धमाका

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आगामी स्पाई थ्रिलर फिल्म एल्फा’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। आलिया ने पुष्टि कर दी है कि एल्फा’ के बाद वह बहुप्रतीक्षित हॉरर-थ्रिलर तुम्बाड 2′ में नजर आएंगी।

फिल्म की टीम ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि आलिया भट्ट तुम्बाड 2′ का हिस्सा बन गई हैं। फिल्म में उनके साथ सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस खबर के सामने आते ही फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

आलिया भट्ट ने फिल्म से जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा कि तुम्बाड’ ऐसी फिल्म है, जिसने पहली बार देखने के बाद से ही उनके मन में खास जगह बना ली थी। उन्होंने कहा कि बहुत कम फिल्में ऐसी होती हैं जो वर्षों बाद भी दर्शकों के दिल और दिमाग में बनी रहती हैं। ऐसे में इस रहस्यमयी दुनिया का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव है।

उन्होंने आगे कहा कि वह सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और लंबे समय से ऐसे चुनौतीपूर्ण किरदार का इंतजार कर रही थीं।

वहीं अभिनेता और निर्माता सोहम शाह ने आलिया का स्वागत करते हुए कहा कि वह अपनी पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके मुताबिक, दर्शकों को तुम्बाड 2′ में आलिया का बिल्कुल नया और अलग अवतार देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि तुम्बाड’ की री-रिलीज को भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब इसकी अगली कड़ी तुम्बाड 2′ को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं।

मेकर्स के अनुसार, तुम्बाड 2′ इसी साल 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *