रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: छत्तीसगढ़ में 8 ट्रेनें रद्द, हावड़ा एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा और हथबंध स्टेशन के बीच तीसरी रेलवे लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते रेलवे ने 22 और 23 जुलाई को चलने वाली 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, बिलासपुर रेल मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का विकास किया जा रहा है। इसी क्रम में तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

22 और 23 जुलाई को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (22 जुलाई)
  • 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (22 जुलाई)
  • 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (22 जुलाई)
  • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर (22 जुलाई)
  • 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर (22 जुलाई)
  • 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर (22 जुलाई)
  • 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (22 जुलाई)
  • 68745 कोरबा–रायपुर मेमू पैसेंजर (23 जुलाई)

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांचने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन अधिक सुरक्षित, सुचारु और आधुनिक होगा, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *