बलौदाबाजार/भाटापारा। जिले के कोठारी वन परिक्षेत्र में 27 हाथियों का बड़ा झुंड सक्रिय हो गया है। वन विभाग की ओर से जारी हाथी उपस्थिति रिपोर्ट के अनुसार यह झुंड दक्षिण कोठारी बीट के विभिन्न कक्षों में रात के समय विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
कहां देखी गई हाथियों की गतिविधि
जानकारी के मुताबिक हाथियों का झुंड कक्ष क्रमांक 116, 149 और 220 के वन क्षेत्र में विचरण करता हुआ पाया गया। जंगल में पगचिन्ह मिलने के साथ ही हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज भी सुनी गई। बताया जा रहा है कि झुंड तेंदुचुवा क्षेत्र के आसपास बांस खाते हुए आगे बढ़ रहा है और झण्डी लाइन के आसपास भी इसकी मौजूदगी दर्ज की गई है।
वर्तमान लोकेशन: कक्ष क्रमांक 220, 149 के जंगल क्षेत्र में सक्रिय
इन क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना
वन विभाग ने आशंका जताई है कि हाथियों का यह दल आगे बढ़कर कक्ष क्रमांक 116, 117, 149, 151, 143, 144, 169, 173, 221, 219, 218 और 285 की दिशा में जा सकता है।
इन गांवों में हाई अलर्ट
कोठारी, तालदादर, गुडागढ़, फुरफुंदी, झालपानी, खुडमुड़ी, नवागांव, अचानकपुर, चन्हाट, तेंदुचुवा, धमलपुरा, कोसमसर, हरदी, रामपुर, पकरीदबार, भिभोरी, नवाडीह, सुरबाय, अल्दा, सैहाभाटा, दोंद, पाडादाहा और मुड़ापार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
वन विभाग की अपील
वन अमले ने ग्रामीणों से अपील की है कि—
रात के समय जंगल या खेत की ओर न जाएं
हाथियों के झुंड के पास जाने की कोशिश न करें
हाथी दिखने पर तुरंत वन विभाग या हाथी मित्र दल को सूचना दें
क्षेत्र में हाथियों की लगातार मूवमेंट को देखते हुए स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सख्त जरूरत है।