नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से मैनेजर से लेकर डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) तक के कुल 395 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
पदों का विवरण
- मैनेजर (MMGS-II) – 163 पद
- सीनियर मैनेजर (MMGS-III) – 153 पद
- चीफ मैनेजर (SMGS-IV) – 52 पद
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (SMGS-V) – 20 पद
- डिप्टी जनरल मैनेजर (TEGS-VI) – 7 पद
शैक्षणिक योग्यता
पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य बैंकिंग अधिकारी के लिए स्नातक, आईटी पदों के लिए BE/B.Tech, MCA, M.Tech या MSc, चार्टर्ड अकाउंटेंट पद के लिए ICAI से CA, लॉ ऑफिसर के लिए LLB, इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित शाखा में BE/B.Tech तथा आर्किटेक्ट पद के लिए आर्किटेक्चर में डिग्री आवश्यक है। कुछ विशेषज्ञ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में 2 से 10 वर्ष तक का कार्य अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है।
आयु सीमा
अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 50 वर्ष तक है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार ऑनलाइन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन (जहां लागू हो), इंटरव्यू तथा बैंक द्वारा निर्धारित अन्य मूल्यांकन प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- SC/ST/PwBD – ₹177
- अन्य सभी वर्ग – ₹1,180
वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा।
- मैनेजर – ₹64,820 से ₹93,960 प्रतिमाह
- सीनियर मैनेजर – ₹85,920 से ₹1,05,280 प्रतिमाह
- चीफ मैनेजर – ₹1,02,300 से ₹1,20,940 प्रतिमाह
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर – ₹1,20,940 से ₹1,35,020 प्रतिमाह
- डिप्टी जनरल मैनेजर – ₹1,40,500 से ₹1,56,500 प्रतिमाह
इच्छुक उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Recruitment 2026-27 लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर शुल्क का भुगतान करें और अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन पत्र की प्रति सुरक्षित रख लें।