भिलाई : भारतीय युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा आज दिल्ली में छात्रों के आंदोलन, शिक्षा संबंधी मुद्दों एवं लोकतांत्रिक आवाज़ों के समर्थन में मशाल रैली एवं ब्लैक डे का आयोजन किया जाएगा।
रैली सायं 6:00 बजे सिविक सेंटर पार्किंग, भिलाई से प्रारंभ होकर रथ पार्क, भिलाई में संपन्न होगी। युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने कहा कि यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक मूल्यों, छात्रों के अधिकारों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों के समर्थन में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जा रहा है।



संगठन ने सभी युवाओं, छात्रों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
स्थान: सिविक सेंटर पार्किंग, भिलाई
जारीकर्ता:
दीपक साहू
भारतीय युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई