भिलाई-03 चरौदा निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियों को वितरण किया गया रेनकोट

भिलाई-चरौदा। सावन माह के पहले ही दिन भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को बारिश के दौरान सुरक्षित रूप से कार्य करने के लिए रेनकोट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में निगम महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चन्द्राकर तथा निगम आयुक्त डी.एस. राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा यह पहल की गई है, ताकि फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रेनकोट वितरण का उद्देश्य कर्मचारियों को बारिश और मौसम संबंधी चुनौतियों से सुरक्षा प्रदान करना है।

इस अवसर पर महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी हर मौसम में शहर की साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में बारिश के दौरान उनके कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए रेनकोट उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में संक्रामक बीमारियों, कीट-पतंगों और अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे समय में रेनकोट कर्मचारियों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा और उन्हें सुरक्षित रखने में मदद करेगा।

कार्यक्रम में निगम स्वास्थ्य विभाग के सभी महिला एवं पुरुष कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भविष्य में भी इसी तरह की योजनाएं जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *