ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन सेवा के संकल्प के साथ मनाया गया, स्कूली बच्चों को बांटी गई कॉपियां और मिठाइयाँ

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन को दुर्ग में सामाजिक सरोकार और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को कॉपियों का वितरण कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया, वहीं मिठाइयाँ बांटकर बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अयूब खान के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि ताम्रध्वज साहू का सार्वजनिक जीवन हमेशा जनसेवा, शिक्षा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्यों का आयोजन उनके विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों को कॉपियां और मिठाइयाँ वितरित की गईं तथा सभी ने ताम्रध्वज साहू के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री जसवंत गायकवाड, जिला कांग्रेस सचिव अभिषेक जांगड़े, प्रदेश महामंत्री (खेल प्रकोष्ठ) संदीप बख्शी, श्रीमती वी. गुप्ता, पुरुषोत्तम सोनवानी, प्रशांत बख्शी, विजेंदर बंजारे, जितेंद्र नवरंगे, मनोज वर्मा, उमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *