जोन क्रमांक-04 खुर्सीपार के SLRM सेंटर में कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, जांच एवं कार्रवाई की मांग

भिलाई :  नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक-04 खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत स्थित SLRM सेंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित रूप से SLRM सेंटर परिसर में शराब पार्टी एवं अन्य आपत्तिजनक गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। यदि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है, तो शासकीय/निगम परिसर का इस प्रकार उपयोग किया जाना गंभीर प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक विषय है।

इस मामले में जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की वास्तविकता एवं उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान की पुष्टि संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच के बाद ही की जानी चाहिए।

मांग की जाती है कि नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं तत्काल जांच कराई जाए। साथ ही वायरल वीडियो की सत्यता की जांच, संबंधित SLRM सेंटर के CCTV/उपस्थिति एवं अन्य उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारी/कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *