खुर्सीपार से पांच दोस्त सिरसा-भटगांव एनीकट पहुंचे थे बर्थडे पार्टी मनाने

भिलाई. : खुर्सीपार से पांच दोस्त शनिवार को बर्थडे पार्टी मनाने सिरसा-भटगांव एनीकट के गनियारी घाट पहुंचे थे। खाना खाने के बाद बर्तन धोने के लिए नदी में उतरा युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। सूचना पर जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।

पुलिस के अनुसार खुर्सीपार मुक्रासीर शिवनारायन चायक का दोस्तों सहदेव मोहबिया, सोनू साहू, दिनेश यादव और सागर टिलंते ने शनिवार को पार्टी रखी। पांचों सहदेव की ऑटो से सिरसा-भटगांव एनीकट के गनियारी घाट पहुंचे। वे साथ में

सिरसा-भटगांव एनीकट के गनियारी घाट में रात तक युवक की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम।

मुर्गा और चावल लेकर गए थे। खाना बनाने और खाने के बाद बर्तन धोने के लिए नदी किनारे पहुंचे।

पानी भरते समय बहाव में खिंचा

शाम करीब पौने छह बजे सहदेव मोहबिया और शिवनारायण नायक बर्तन धोने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतरे। पानी भरते समय तेज बहाव की चपेट में आने से शिवनारायण नदी में

गिरकर बह गया। दोस्तों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

अंधेरा और तेज बहाव बना बाधा

एसडीआरएफ की टीम शाम को मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव के कारण युवक का पता नहीं चल सका। कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को दोबारा तलाश अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *