महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी कारोबार की जांच में घर से 81 लाख कैश बरामद

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी एनओसी से जुड़े मामले की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी मनीष अग्रवाल के मुड़पार स्थित मकान की तलाशी में करीब 81 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, बरामद रकम में 500-500 रुपये के नोटों के बंडल शामिल हैं। कुल करीब 16,200 नोट मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने पूरी नकदी जब्त कर ली है और अब इसके स्रोत की जांच की जा रही है।

फर्जी NOC और अवैध लकड़ी परिवहन की जांच

यह कार्रवाई खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच के दौरान हुई। नकदी मिलने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम आरोपी के पास कहां से आई और इसका अवैध लकड़ी कारोबार से क्या संबंध है।

जांच के दौरान पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाल रही है। इसके साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

BNSS की धारा 107 के तहत कुर्की की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मामले में BNSS की धारा 107 के तहत कुर्की की कार्रवाई भी शुरू की गई है। अवैध लकड़ी परिवहन और फर्जी एनओसी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

नकदी के स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। अधिकारियों का मुख्य फोकस बरामद 81 लाख रुपये की नकदी के स्रोत का पता लगाने और फर्जी एनओसी के पूरे नेटवर्क को उजागर करने पर है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय वन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *