बगिया में विराजे गणपति बप्पा,कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना,प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

बगिया गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। गणेश प्रतिमा स्थापना के बाद मुख्यमंत्री निवास का माहौल भक्तिमय हो गया।

मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना की।

प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

कौशल्या साय ने भगवान गणेश से छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास, आपसी सद्भाव और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि गणपति बप्पा की कृपा से हर परिवार के जीवन में खुशहाली आए और प्रदेशवासियों का कल्याण हो।

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। गणपति महाराज की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा सभी के जीवन से बाधाएं दूर हों।

आने वाले दिनों तक जारी रहेगी पूजा-अर्चना

गणपति स्थापना के साथ ही मुख्यमंत्री निवास बगिया में आने वाले दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना जारी रहेगी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर यहां श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान गणेश की आराधना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *