दशहरा से क्रिसमस तक स्कूलों में छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने घोषित किया अवकाश कार्यक्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए शिक्षा सत्र 2026-27 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार तीनों अवसरों पर पांच-पांच दिन का अवकाश रहेगा। इस तरह पूरे शैक्षणिक सत्र में कुल 15 दिन का दीर्घकालीन अवकाश निर्धारित किया गया है।

यह अवकाश कार्यक्रम प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। इसके साथ ही D.Ed, B.Ed और M.Ed से जुड़े शिक्षण संस्थान भी इस व्यवस्था के दायरे में शामिल किए गए हैं।

दशहरा अवकाश 17 से 21 अक्टूबर तक
दशहरा पर्व के अवसर पर स्कूलों में पांच दिन की छुट्टी रहेगी। यह अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित किया गया है।

दीपावली पर 6 से 10 नवंबर तक छुट्टी
दीपावली के अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच दिन का अवकाश मिलेगा। स्कूल 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक बंद रहेंगे।

शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक
साल के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच दिन का विंटर ब्रेक मिलेगा। शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा।

इस प्रकार शिक्षा सत्र 2026-27 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश मिलाकर कुल 15 दिनों की दीर्घकालीन छुट्टी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *