गाजीपुर। एलपीजी वितरक भारत सरकार के सार्वजनिक तेल कम्पनी इण्डियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड, हिन्दुतान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के सभी एलपीजी वितरक अपने मांगो को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को सौपा गया।
अपने मांगो को लेकर एलपीजी वितरको ने बताया कि हमारे 7 सूत्रीय ज्ञापन जिसमें प्रशानिक शुल्क एवं होम डिलेवरी प्रभार मे कमीशन में 75 रूपया की अन्तिरिम वृद्धि की जाये। ईकेवाईसी के लिए 236 रूपये का भुगतान तेल कम्पनियां करे। सभी तेल कम्पनियां एनएफआर व एआरबी बेचने के लिए बाध्य न करें। व्यावसायिक सिलेण्डर को बेचने का लक्ष्य निर्धारित न करे।
आवश्यक वस्तु अधिनियम को लागु न करें। पीएनजी के अनिवार्यता को समाप्त किया जाये, विक्रय अधिकारियो वितरक के उत्पीड़न व गैर कानूनी कार्य पर रोक लगाने जैसे मांगो का पत्रक सौपा गया। इसके समर्थन में एलपीजी डिस्ट्रिब्युटर्स एसोसिएशन आई के नेतृत्व में हम एलपीजी वितरक 1 सितम्बर से आन्दोलनरत है।
जिसमे प्रथम चरण मे काली पटटी बांधकर विरोध व्यक्त करना व 21 सितम्बर से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन, 5 अक्टुबर को पूरे देश में प्रेस कान्फ्रेन्स व 6 अक्टुबर से नो मनी नो इंडेट, न तो पैसा जमा करेगे और न ही गैंस सिलेण्डर का लोड लेगे। 26 अक्टुबर को जंतर मंतर नई दिल्ली मे धरना प्रदर्शन किया जायेगा और मांग न मानने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल होगी।