शिवरीनारायण महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जानें आज का पूरा शेड्यूल

रायपुर, 14 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शिवरीनारायण मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद महानदी घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे। शाम को मुख्यमंत्री शिवरीनारायण महोत्सव के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

मंत्रालय में लेंगे समीक्षा बैठक

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर 11:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे वे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे से मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य और अन्य आरक्षित कार्यक्रम रहेंगे।

शाम 5 बजे खरौद पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शाम 4 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 4:05 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5 बजे खरौद स्थित शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय मैदान के हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से शिवरीनारायण जाएंगे।

मंदिर में पूजा के बाद करेंगे गंगा आरती

मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे शिवरीनारायण मंदिर पहुंचेंगे। यहां 5:20 से 5:35 बजे तक दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद शाम 5:40 बजे महानदी घाट पहुंचेंगे और शाम 6:20 बजे तक आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे।

शाम 6:30 बजे शिवरीनारायण महोत्सव में होंगे शामिल

गंगा आरती के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे शाम 6:30 से 7:30 बजे तक शिवरीनारायण महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:35 बजे शिवरीनारायण स्थित रेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात 8:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।

रात 11 बजे रायपुर लौटेंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे शिवरीनारायण से रायपुर के लिए रवाना होंगे। रात 11 बजे उनके मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *